

मेष
आज आपको पिताजी की ओर से स्नेह और मार्गदर्शन मिलेगा। यदि कोई आर्थिक उम्मीद हैं तो पूर्ण होंगी। बड़े भाई से साझेदारी चल रही है तो महत्वपूर्ण चर्चा से ही प्रगति कर पायेंगे। शुभ अंक – 5, शुभ रंग – महरून
वृषभ
आज के दिन दाम्पत्य जीवन में मानसिक रूप से दुविधायें हो सकती हैं। शंका-सन्देह, क्रोध, कटाक्ष जैसे वैवाहिक जीवन के शत्रुओं को दूर ही रखें। प्रेम-सम्बन्धों में एक-दूसरे के बारे में सोचें और मान-सम्मान दें।
शुभ अंक – 5, शुभ रंग – क्रीम
मिथुन
आज नौकरीपेशा लोगों को कार्यालय में कुछ नया काम करने को मिल सकता है। सामाजिक कार्यों के लिये समय सही रहेगा। प्रतिष्ठित कार्यों में सफलता मिलने का आनन्द रहेगा। जो विद्यार्थी है उनका शिक्षा मे कुछ खास मन नहीं लगेगा। शुभ अंक – 7, शुभ रंग – पीला
कर्क
आज आपका पारिवारिक तालमेल अच्छा बना रहेगा। आज आपके रुके हुए सारे कार्य पूरे होंगे। आप अपनी कार्यक्षमता के अनुसार अपने कार्य मे सफलता प्राप्त करेंगे। आज के दिन आपको वाहन से सावधानी बरतने की आवश्यकता है । शुभ अंक – 9, शुभ रंग – सफ़ेद
सिंह
आज आप किसी को भी कटु वचन बोलकर किसी का दिल न दुखाए। मानसिक परेशानियों से आपको आज छुटकारा मिलेगा यदि घर मे किसी भी प्रकार का झगड़ा चल रहा है तो आज उस से निजात मिल सकती है।
शुभ अंक – 6, शुभ रंग – महरून
कन्या
आज आप अपने उत्साह पर पूरा काबू रखे अन्यथा जल्दबाज़ी मे काम खराब हो सकता है। आज आपके सारे रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आप किसी भी प्रकार का सामान घर मे लाने का सोच रहे है तो आज का दिन बेहतर है।
शुभ अंक – 9, शुभ रंग – ग्रे
तुला
आज आपकी आय मे वृद्धि हो सकती है लेकीन आप अपने खर्चो पर नियंत्रण रखे अन्यथा किसी भी प्रकार की हानी हो सकती है। आज आप अपने सारे कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपको सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त हो सकता है। शुभ अंक – 6, शुभ रंग – गुलाबी
वृश्चिक
आज आप किसी प्रकार की बात लोगो पर मनवाने की कोशिश न करे आप आपने क्रोध पर नियंत्रण रखे अन्यथा रिश्तो मे कड़वाहट आ जाएगी। कामकाज क लिए आज का दिन शुभ है। मित्रो के साथ कही घूमने जा सकते हो।
शुभ अंक – 8, शुभ रंग – लाल
धनु
आज आपकी पद वृद्धि एवं आय मे वृद्धि हो सकती है। लेकिन आप अपने खर्चो पर नियंत्रण रखे। आज आप कोई भी फैसला ले तो समझदारी से सोच समझ कर ले अन्यथा नुकसान झेलने को मिल सकता है सरकारी कार्य आज पूरे होंगे। शुभ अंक – 9, शुभ रंग – सफ़ेद
मकर
आज आप मानसिक तनाव से पीड़ित हो सकते हैं। परिवार के लोगों के बीच तालमेल में कमी रहेगी बनते हुये काम अटक सकते हैं। निजी सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। किसी को आज अपना वाहन चलाने को न दें। शुभ अंक – 5, शुभ रंग – आसमानी
कुम्भ
आज आपके ऑफिस में आपको बॉस से प्रशंसा मिलेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। नौकरी में सैलरी बढ़ सकती है। रोगों से मुक्ति मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। नये कपड़े और गहने खरीद सकते है। शुभ अंक – 1, शुभ रंग – नीला
मीन
आज आपको यात्रा में थोड़ी कठिनाई होगी। आपको आज किसी परिचित की बात बुरी लग सकती है। इंजीनियरिंग से जुड़े विद्यार्थियों के लिये आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र मे आप अपनी योग्यता का प्रदर्शन नहीं कर पायेंगे। उधार धन के लेन-देन से बचें। शुभ अंक – 3, शुभ रंग – सफ़ेद